Insects Name in English & Hindi with images | कीटकों के नाम अंग्रेजी और हिंदी में

Advertisement

Insects Name in English & Hindi: जबसे पृथ्वी ग्रह पर सजीवों की उत्पती हुई है लगभग तबसे कीटकों का वास्तव इस ग्रह पर है | जमीन, पानी, वृक्ष, ठंडी जगह या गरम जगह आप कीटकों को देख सकते है, ये सब जगह वास करते है | 

कीटकों की लाखों प्रजातियाँ है और हमारे पृथ्वी गृह पर हर जगह ये देखे जा सकते है | कीटकों की कुछ प्रजातीयां दीन में तो कुछ रात में संचार करती पाई जाती है |

डायनोसौर (dinosaurs) के उत्पती के पहले भी इनका अस्तित्व था और डायनोसौर के विलुप्त हो जाने के बाद भी आजतक यह पृथ्वी पर अपना अस्तिव बनाये हुए है | 

कीटक (Insect) किसे कहते है ?

कीटक ‘Insecta’ वर्ग (Class) के अंतर्गत आते हैं और यही इनका वैज्ञानिक नाम (scientific name) भी है |

कीटक उनकी विशिष्ट शारीरिक संरचना के कारण पहचाने जाते है |

यह एक छोटा जानवर होता है जिसके शरीर के तिन भाग होते है | 

  1. सिर (head) 
  2. वक्ष (thorax)
  3. खंडित पेट (segmented abdomen)

इनके छह पैर होते है और सर पर दो एंटीना होते है | इन्हें दो आंखें होती है |

इन्हें पंख की दो जोड़ियाँ मतलब कुल मिलाकर इनके छह पंख होते है | कुछ कीटकों के पंख होते है तो कुछ के नहीं होते है | इनमेसे कुछ जमीन पर चल सकते है तो कुछ हवा में उड़ सकते है |

Insects Name in English & Hindi with images

इस लेख में हमारे आसपास जो कीटक होते है उनके चित्र दिए गए है, जिससे उस किटक की आसानीसे पहचान हो सके | कीटक के हिंदी और अंग्रेजी नाम दीये गए हैं, वैज्ञानिक नामों सहित |

हर एक कीटक की संक्षिप्त में कुछ विशेष जानकारी भी दी गयी है जिससे उस कीटक के बारें में आपको कुछ अधिक की जानकारी हो सके | 

कीटकों की सूची

insects name in english

English Name – Ant
इंग्रजी नाम – एन्ट

हिंदी नाम – चींटी
Hindi Name – Chinti

Scientific Name – Formicidae
वैज्ञानिक नाम – फॉर्मिसिडे

चींटी की विशेषताए:

  • चींटियाँ अपने शरीर के वजन का 10 से 20 गुना भार उठाने की क्षमता रखती है |
  • चींटियों के कान नहीं होते | चींटियाँ अपने पैरों के माध्यम से जमीन में कंपन महसूस करके सुनती हैं |
  • चींटियों के फेफड़े नहीं होते | इनके पूरे शरीर में छोटे-छोटे छिद्रों द्वारा ऑक्सीजन प्रवेश करती है और कार्बन डाइऑक्साइड उन्हीं छिद्रों से निकलती है |

 

insects name in english

English Name – Bed bug
इंग्रजी नाम – बेड बग 

हिंदी नाम – खटमल
Hindi Name – Khatmal

Scientific Name – Cimex lectularius
वैज्ञानिक नाम – सिमेक्स लेक्टुलरियस

खटमल की विशेषताए:

  • खटमल आमतौर पर बिस्तरों और छोटी दरारों में पाए जाते हैं |
  • खटमल किसी भी गर्म खून वाले जानवर के खून को खा सकते हैं |
  •  खून पीने के लिए खटमलों का मुख्य लक्ष्य मनुष्य होते हैं, क्योंकि मनुष्य के शरीर पर जानवरों जैसे बाल नहीं होते है और खटमल आसानीसे खून पी सकता है |

 

insects name in english

English Name – Butter fly
इंग्रजी नाम – बटर-फ्लाई

हिंदी नाम – तितली
Hindi Name – Titli

Scientific Name – Rhopalocera
वैज्ञानिक नाम – रोपलोसेरा

तितली की विशेषताए:

  • तितलियाँ लेपिडोप्टेरा (Lepidoptera) नामक एक समूह से संबंधित कुछ कीड़ों की वयस्क उड़ान अवस्था होती हैं |
  • जब तितलीयां आराम करती है, तो वह अपने पंखों को अपने शरीर पर सीधा रखती है |
  • तितलियाँ अपने शरीर के तापमान को नियंत्रित नहीं कर सकती | उनके शरीर का तापमान उनके आसपास के तापमान के अनुसार बदलता रहता है |
  • तितलियाँ अपने पैरों का उपयोग स्वाद के लिए करती हैं |

 

insects name in english

English Name – Cockroach
इंग्रजी नाम – कॉकरोच

हिंदी नाम – तिलचट्टा, झिन्गुर
Hindi Name – Tilchatta, Zingur

Scientific Name – Blattodea
वैज्ञानिक नाम – ब्लाटोडिया

झिन्गुर की विशेषताए:

  • झिन्गुर 40 मिनट तक अपनी सांस रोक सकता हैं |
  • झिन्गुर बिना भोजन के लगभग एक महीने और बिना पानी के लगभग दो सप्ताह तक जीवित रह सकता है |
  • झिन्गुर 3 मील प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ सकते हैं |
  • झिन्गुर लगभग 33 विभिन्न प्रकार के बैक्टीरिया फैलाते हैं जिससे मनुष्य बीमार हो सकते है |

 

insects name in english

English Name – Dragonfly
इंग्रजी नाम – ड्रैगनफ्लाई

हिंदी नाम – व्याध-पतंग
Hindi Name – Vyadh Patang

Scientific Name – Anisoptera
वैज्ञानिक नाम – अनिसोप्टेरा

व्याध-पतंग की विशेषताए:

  • व्याध-पतंग के पंख लंबे, नाजुक और झिल्लीदार होते है |
  • जहाँ ऑक्सीजन का स्तर स्थिर होता है और स्वच्छ पानी होता है वही आमतौर पर यह पाए जाते है |
  • व्याध-पतंग सीधे ऊपर और नीचे की तरफ उड़ सकते हैं, हेलीकॉप्टर की तरह मंडरा भी सकते हैं |
  • व्याध-पतंग सिर्फ हवा में उड़ते वक्त ही शिकार करते है | जब वे उड़ने के काबिल नहीं रहते है तो शिकार न करने के कारण भूख से मर जाते है |

 

insects name in english

English Name – Fire fly
इंग्रजी नाम – फायर फ्लाई

हिंदी नाम – जुगनू, खद्योत
Hindi Name – Jugnu, khadyot

Scientific Name – Lampyridae
वैज्ञानिक नाम – लैम्पाइरिडे

जुगनू की विशेषताए:

  • इनका आकार 1 इंच तक बढ़ सकता है और इनंकी औसतन ज़िंदगी 2 महीने की होती है |
  • जुगनू में पेट के नीचे प्रकाश अंग स्थित होते हैं | यह ऑक्सीजन लेते हैं और विशेष कोशिकाओं के अंदर, इसे ल्यूसिफरिन नामक पदार्थ के साथ मिलाकर लगभग बिना गर्मी के प्रकाश उत्पन्न करते हैं |
  • जुगनू सर्वभक्षी होते है |

 

insects name in english

English Name – Flea
इंग्रजी नाम – फ़्लीआ 

हिंदी नाम – पिस्सू, पिस, देहिका
Hindi Name – Pissoo, Pis, Dehika

Scientific Name – Siphonaptera
वैज्ञानिक नाम – साइफ़ोनप्टेरा

पिस्सू की विशेषताए:

  • पिस्सू एक स्थान से दूसरे स्थान पर कूदते (Jump) हैं, यह उड़ नहीं सकते |
  • पिस्सू 8 इंच तक ऊपर कूद सकते हैं, जो उनकी अपनी ऊंचाई का 150 गुना होता है |
  • पिस्सू परजीवी हैं जो दुसरे जानवर के रक्त को खाते है | यह आमतौर पर मनुष्य, बिल्ली, कुत्ते, चूहे के शरीर पर पाए जाते है |

 

insects name in english

English Name – Grasshopper, Locust
इंग्रजी नाम – ग्रासहॉपर, लोकस्ट

हिंदी नाम – टिड्डी, टिड्डा, अंखफोड़वा, तृण-भोजी टिड्डा, तृण-भोजी परिग
Hindi Name – Tiddee, Tidda

Scientific Name – Orthoptera
वैज्ञानिक नाम – ओरथोपटेरा

टिड्डी की विशेषताए:

  • टिड्डे लगभग 25 सेमी ऊँचा और लगभग 1 मीटर लंबा कूद सकते हैं |
  • टिड्डे लगभग 2 इंच आकार तक बढ़ते हैं, कुछ 5 इंच तक भी बड़े होते हैं |
  • मादा टिड्डा आमतौर पर नर टिड्डे से आकार में बड़ी होती हैं |

 

insects name in english

English Name – Honey bee
इंग्रजी नाम – हनी बी 

हिंदी नाम – मधु मक्खी
Hindi Name – Madhu Makkhee

Scientific Name – Apis
वैज्ञानिक नाम – अपिस

मधु-मक्खी की विशेषताए:

  • केवल मादा मधुमक्खियां ही डंक मार सकती हैं | मधुमक्खियां अपने डंक से जुड़ी एक थैली में अपना जहर जमा करती हैं |
  • मधुमक्खियां लाल रंग को छोड़कर बाकी सभी रंग देख सकती हैं |
  • मधुमक्खियां अपने बच्चों को खिलाने के लिए और सर्दियों में स्वयम को खाने के लिए शहद बनाती हैं |

 

insects name in english

English Name – House fly
इंग्रजी नाम – हाउस फ्लाई

हिंदी नाम – मक्खी
Hindi Name – Makkhee

Scientific Name – Musca domestica
वैज्ञानिक नाम – मुस्का डोमेस्टिका

मक्खी की विशेषताए :

  • अधिकांश मक्खियाँ औसतन २१ दिनों तक जीवित रहती हैं |
  • एक मादा मक्खी अपने छोटे से जीवनकाल में 600 अंडे तक दे सकती है |
  • मक्खीयों के पैरों में स्वाद कलिकाएँ होती हैं | इसीलिए वह अपने पैरों से भोजन का स्वाद लेती है |
  • मक्खियां रोगाणु की वाहक होती है | इसलिए जिस भोजन पर मक्खियाँ बैठती है उसका सेवन करने से आदमी बीमार होता है |

 

insects name in english

English Name – Lice, Louse
इंग्रजी नाम – लिस, लोउस

हिंदी नाम – जूँ , चीलर
Hindi Name – Joon, chilar

Scientific Name – Phthiraptera
वैज्ञानिक नाम – फ्थिराप्टेरा

जूँ की विशेषताए :

  • एक अकेली जूँ मादा अपने जीवन काल में 80 से 100 अंडे देती है |
  • एक बार में एक मेजबान हजारों जूँओं से संक्रमित हो सकता है |
  • जूएं एक मेजबान से दुसरे में सिर्फ सीधे संपर्क में आने से ही स्थानांतरित हो सकती क्यों की ये उड़ नहीं सकती, कूद नहीं सकती, उड़ नहीं सकती और नहीं तैर सकती है | 
  • पानी में डूबने से बचने के लिए जूएँ अपने श्वास छिद्रों को बंद कर देती हैं इसलिए औषधी शैम्पू का उपयोग करने के बाद भी ये मरती नही है |
  • दो सप्ताह तक हररोज नियमीत रूप से छोटी दाँतों से कंघी की जाये तो जूओं से छूटकारा मिलता है | यही सबसे आसान और सही तरिका है | 

insects name in english

English Name – Mosquito
इंग्रजी नाम – मोस्कीटो 

हिंदी नाम – मच्छर, मशक, डास
Hindi Name – Machchhar, Mashak, Daas

Scientific Name – Culicidae
वैज्ञानिक नाम – कुलिसिडे

मच्छर की विशेषताए :

  • मच्छर की वजह से मलेरिया और डेंगू बुखार जैसी बीमारियां फैलती हैं |
  • दरअसल मच्छर काटते नही, वे अपनी ‘सूंड’ से हमारी त्वचा को छेदते हैं और हमारा खून चूसते हैं |
  • मादा मच्छर पौधे के रस और खून को खाती हैं क्यों की उसे प्रजनन के लिए प्रोटीन की आवश्यकता होती है |
  • नर मच्छर विशेष रूप से पौधों के रस का भोजन करते हैं |

 

insects name in english

English Name – Praying Mantis
इंग्रजी नाम – प्रेयिंग मैंटिस 

हिंदी नाम – बद्धहस्त कीट, कीड़ा जो अपने अगले पैर को इस तरह जोड़े रहता है मानो प्रार्थना कर रहा हो |
Hindi Name – Baddhahast keet

Scientific Name – Mantodea
वैज्ञानिक नाम – मंटोडिया

बद्धहस्त कीट की विशेषताए :

  • मादा बद्धहस्त कीटक आमतौर पर अपने पंखों से उड़ नही सकती, लेकिन नर बद्धहस्त कीटक उड़ सकते हैं |
  • बद्धहस्त कीटक ठंडे खून वाले होते हैं, ये कीड़े सर्दियों में निष्क्रिय हो जाते हैं और वसंत ऋतु में जागते हैं |
  • बद्धहस्त कीटक में दृष्टि, गंध, स्वाद, भावना और श्रवण की इन्द्रियां होती है |

 

insects name in english

English Name – Wasp
इंग्रजी नाम – वास्प

हिंदी नाम – बर्रे, ततैया, पीला ततैया, भिड़, हड्डा
Hindi Name – Barae, Tataiya, Peela Tatiya, Bhid, Hadda

Scientific Name – Vespula germanica
वैज्ञानिक नाम – वेस्पुला जर्मेनिका

ततैया की विशेषताए :

  • भले ही मधुमक्खी और ततैया एक जैसे दीखते प्रतीत होते हो पर यह एक दुसरेसे भिन्न होते है |
  • ततैया के पेट के चारों ओर पीले-काले पट्टे होते हैं जबकि मधुमक्खियों के पेट के चारों ओर हल्का भूरा, भूरा-पीला रंगके पट्टे होते है |
  • आमतौर पर ततैया दिन के दौरान सबसे अधिक सक्रिय होती हैं और शाम को अपने घोंसलों में लौट आती हैं |
  • अधिकांश ततैया एक वर्ष से भी कम समय तक जीवित रहते हैं और कुछ केवल कुछ महीनों तक ही जीवित रहते हैं |

 

insects name in english

English Name – Beetle
इंग्रजी नाम – बीटल

हिंदी नाम – गुबरैला, भौंरा, भृंग, मोगरी
Hindi Name – Gubaraila, Bhaura, Bhrung, Mogaree

Scientific Name – Coleoptera
वैज्ञानिक नाम – कोलोप्टेरा

भृंग की विशेषताए :

  • भृंग कई प्रकार के होते हैं | दुनिया में 300,000 से अधिक भृंग की प्रजातियां हैं और अकेले अमेरिका में 12000 विभिन्न प्रकार के भृंग पाये जाते है |
  • भृंग विभिन्न रंगों में पाया जाने वाला एक चमकीला कीट होता है जिसके पीठ पर एक कडा कवच होता है | इसके पंख पतले होते है जिसे ये किट अपने पीठ के कड़े कवच के अन्दर रखता है |
  • भृंग बहुत अच्छी तरह से नहीं देख सकते हैं, इसलिए वे ध्वनियों और कंपन का उपयोग करके संवाद करते हैं |

भृंग (Beetle) के कुछ प्रकार:

  1. Lady Bugs
  2. जुगनू (Fire flies)
  3. Carpet Beetles
  4. Merchant Grain Beetles
  5. Ground beetle
  6. Stag beetle
  7. Leaf beetle
  8. Hercules beetle (गुबरैला)
  9. Powderpost Beetles
  10. Jewel beetles
  11. Blister beetles
  12. Japanese beetle

 

insects name in english

English Name – Moth
इंग्रजी नाम – मोथ

हिंदी नाम – पतंग, फतिंगा, चर्मवर्णकता, शलभ, परवाना
Hindi Name – patang, phatinga, charmavarnakata, shalabh, paravana

Scientific Name – Lepidoptera
वैज्ञानिक नाम – लेपिड़ोप्तेरा

पतंग की विशेषताए :

  • अधिकांश पतंगे निशाचर होते हैं, लेकिन फिर भी यह प्रकाश की ओर आकर्षित होते हैं |
  • पतंगे निशाचर होते हैं और वे एक संदर्भ बिंदु के रूप में चंद्रमा का उपयोग करके अपना रास्ता खोजते हैं | पतंगे प्रकाश स्रोत से भ्रमित होकर खो जाते हैं, जिससे ऐसा लगता है कि वे प्रकाश के प्रति आकर्षित हैं |
  • मादा पतंगे एक वक्त में 60 से 300 अंडे देती है |

 

insects name in english

English Name – Termite
इंग्रजी नाम – टरमाइट  

हिंदी नाम – दीमक
Hindi Name – Deemak

Scientific Name – Isoptera
वैज्ञानिक नाम – आइसोप्टेरा

दीमक की विशेषताए :

  • दीमक के पंख होते हैं, पर जब उन्हें घोंसला बनाने के लिए एक अच्छी जगह मिल जाती है तो वे गिर जाते हैं |
  • दीमक बिना रुके, दिन के 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन खाती रहती हैं |
  • सभी दीमक सामाजिक कीट होते हैं और वे अपने बच्चों को एक समूह के रूप में पालती है |
  • दीमक सेल्यूलोज (cellulose) खाने वाले कीड़ों के समूह में से है |

 

insects name in english

English Name – Bumblebee
इंग्रजी नाम – बमबलबी 

हिंदी नाम – भंवरा, भौंरा
Hindi Name – Bhanvara, Bhaunra

Scientific Name – Bombus
वैज्ञानिक नाम – बॉम्बस

भंवरा की विशेषताए :

  • एक भौंरा प्रति सेकंड 200 बार अपने पंख फड़फड़ाता है |
  • मधुमक्खियों के पंखों की तेज फडफडाट हवा में कंपन पैदा करती है जिसे मानवी कान भनभनाहट के आवाज के रूप में पहचानता है |
  • भौंरों के कान नहीं होते हैं, और यह ज्ञात नहीं है कि वे कितनी अच्छी तरह से सुन सकते हैं या नहीं |

English Name – Cicada
इंग्रजी नाम – सिकाडा

हिंदी नाम – साइकेडा, सिकाडा, रइयाँ
Hindi Name – saikeda, sikaada, reiyaan

Scientific Name – Cicadoidea
वैज्ञानिक नाम – सिकाडोइडिया

साइकेडा की विशेषताए :

  • सिकाडा काला, भूरा या हरा रंग का हो सकता है और इसकी आँखे लाल, सफेद या नीली होती हैं |
  • सिकाडा 4 से 17 वर्ष के लंबे समय तक जीवित रह सकते है |
  • सिकाडा जो भिनभिनाहट की आवाज करते हैं वह मादा सिकाडा को बुलाने के लिए करते है |
  • नर सिकाडस अपने पेट पर की सफेद झिल्ली का कंपन करके आवाज निकालते है, जिसे साइकेडा का गायन कहते है |

इन्हें कीटक नही कहा जाता 

कुछ ऐसे जीव है जिन्हें गलतीसे कीटक मान लिया जाता है पर वास्तव में वे कीटक नहीं होते है | 

मकड़ी (Spider), बिच्छू (Scorpion), किलनी (Ticks), रानी कीड़ा (Red Velvet Mite) और इसी तरह के जानवर कीटक नहीं हैं, वे अरचिन्ड (Arachnid) हैं | अरचिन्ड आर्थ्रोपोड (Arthropod) होते हैं जिनमें चार जोड़ी मतलब आठ पैर होते हैं |

कनखजूरा (Centipede) भी आर्थ्रोपोड (Arthropod) हैं, लेकिन कीटक नहीं हैं, वे एक सबफाइलम (subphylum) हैं जिसे मायरीपोडा (Myriapoda) कहते है |

Insects Name in English & Hindi with images

Advertisement

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here