
John Abraham Biography in Hindi: भारतीय फिल्मी जगत में काम करने वाले एक्टर लोगो की जिन्दगी किसी साप सीडी की तरह होती है| कभी तो यह सफलता की सीडी ऐसे चढ़ते हैं की आसमान में सितारे की तरह चमकते है और कभी कभी असफलता का अजगर इनको ऐसे निगल जाता हैं की किसी अँधेरी खाई में यह हमेशा के लिए गूम हो जाते हैं|
पर यहाँ ऐसे भी कुछ अभिनेता है जो इस साप सीडी के खेल से कोसो दूर है और अपने पैर जमीन से किसी पेड़ की जड़ो की तरह जमाये खड़े रहते है| ऐसे ही एक अभिनेता है John Abraham (जॉन अब्राहम)|
Table of Contents
John Abraham Biography in Hindi
17 दिसंबर 1972 को मुंबई में जन्मे John Abraham के पिताजी का नाम ‘अब्राहम जॉन’ है और वो केरला के सीरियन christian हैं| अब्राहम जॉन पेशेसे Architect है|

John Abraham की माताजी फिरोजा इरानी Zoroastrian (पारसी) हैं| उनके माताजी के घरवालोने जॉन का नाम पहले ‘फरहान’ रखा था यह एक पारसी नाम हैं| बाद में उनके पिताजी ने फरहान नाम बदलकर जॉन नाम रख दीया|

जॉन के छोटे भाई का नाम Alan है| जॉन अब्राहम के पीता और भाई दोनों पेशे से आर्किटेक्ट हैं|
National Team के Football Player
मुंबई के महिम में स्थित बॉम्बे स्कॉटिश school में John Abraham पढाई हुई हैं| जॉन पढाई में अच्छे थे और पढाई में उनकी रुचे भी थी|
मुंबई के जय हिन्द कॉलेज से उन्होंने अपनी डिग्री ‘इकोनॉमिक्स’ subject को लेकर हासिल की हैं|
पढाई के साथ साथ खेल कूद में भी अच्छे थे John Abraham| Football Club के लिए A रैंक की टीम के खेला करते थे| National फुटबॉल टीम में उनका selection होने वाला था| पर पढाई के शौकीन जॉन को MBA भी करना था|
उन्होंने फुटबॉल छोडकर MBA को एडमिशन ले लिया| जिस यूनिवर्सिटी से MBA कर रहे थे वहा के Topper हैं जॉन| पहले दस Topper में उनका नंबर आया था|
भारत के आख़री SUPERMODEL
पढाई ख़त्म करने के बाद एक एडवरटाइजिंग एजेंसी में काम करते थे John Abraham| मीडिया प्लानर के पद पे थे और उनकी salary थी 12800/- रुपये|
एक बार इक Model आया नही था तो उनके बॉस ने कहा जॉन तू ये Modelling करले और तबसे जॉन Modelling करने लगे|
Gladrax नाम की modelling competition भी जीत चुके हैं जॉन|
Modelling करते हुए भी उन्होंने काम नहीं छोड़ा, उनको लगता था modelling का क्या भरोसा है|

Modelling में जॉन अब्राहम को अच्छी सफलता मिली और उनको Supermodel कहा जाने लगा|
एक बार उनकी फिल्म डायरेक्टर महेश भट से मुलाकात हो गयी| महेश भट ने उनको फिल्म offer की जो जॉन की पहली फिल्म थी| उस फिल्म का नाम था ‘जिस्म‘|
जिस्म फिल्म की सफलता से John Abraham के लिए Bollywood के दरवाजे खुल गये|
महेश भट ने एक बार जॉन अब्राहम से कहा था जॉन तुम हिंदुस्तान के आख़री supermodel, हो अब Supermodels का दौर गुजर चूका हैं| क्योंकी अब फिल्म स्टार खुद ही modelling करते हैं|
John Abraham इस बात से सहमत थे|
💡 इन्हें भी पढ़िए 💡
जॉन अब्राहम Accidental Star
John Abraham को accidental स्टार कहा जाता हैं क्योंकि उन्होंने कभी सोचा नहीं था की modelling करेंगे, या फिल्मो में काम करेंगे|
जॉन को उनके शुरूआती दौर में उनकी एक्टिंग को लेकर बहुत आलोचना का सामना करना पड़ा| पर अपने मेहनत और लगन से उन्होंने अपने आपको सिद्ध किया| एक के बाद एक बहुत सी हिट फिल्मे उन्होंने लोगो को दी और लोगोने भी उनके अभिनय को बहुत सराहा|
फिल्म निर्माता JOHN ABRAHAM
John Abrahm का अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस हैं ‘जॉन अब्राहम एंटरटेनमेंट’ नाम से|
2012 में उन्होंने produce की ‘Vicky Donor’ फिल्म को नेशनल अवार्ड मिल चूका हैं|
उनकी produce की मद्रास कैफे फिल्म को भी दर्शकोने बेहद पसंद किया था|
उन्होंने ‘water’ फिल्म का भी निर्माण किया है जो विधवोके जीवन पर आधारित फिल्म है जिसे हर स्तर पर सराहा गया हैं|
2018 में उन्होंने पोखरण फिल्म का निर्माण किया, जो भारत के पोखरण अणुबॉम्ब स्फोट पर आधरित है|
जॉन अपने Production हाउस में नए लेखको को (script writer) भी chance देते हैं|
अगर आप Script Writer हैं तो आप उनके website पर ईमेल कर सकते हैं| http://www.jaent.in/
Bollywood का सबसे तगड़ा HERO

समाज सेवक JOHN ABRAHAM
Supermodel होते हुए भी निजी जिन्दगी में बहुत ही साधा जीवन जीने में विश्वास रखते हैं जॉन|किसी भी तरह के व्यसनों से जैसे की शराब, सिगारेट आदि से दूर रहते है|

उनकी मा Make a Wish संस्था के लिए काम करती है और जॉन उनका साथ देते हैं|
जानवरों के लीए भी Peta संस्था के साथ भी काम करते हैं जॉन|
समाज के प्रती हमारी कुछ जिम्मेदारिया हैं और जितना हो सके उतना उनको पूरा करना चाहिए ऐसा मानते हैं John Abrahm|
वैवाहिक जीवन (Married Life)
John Abrahm की शादी प्रिया रुंचाला से हुई है जो अमेरिकन NRI हैं|
जॉन अपने वैवाहिक जीवन से खुश हैं और वो अपने परिवार के साथ Social Cause के लिए भी वक्त देते हैं|
तो कुछ इस तरह का है हिन्दुस्तान के इस आखरी Supermodel का जीवन प्रवास| आप क्या सोचते हैं जॉन अब्राहम के इस जीवन प्रवास के बारें में हमे जरूर लिखे|
John Abrahm Movies & Release Year
- 2003 Jism, Saaya, Paap
- 2004 Aetbaar, Lakeer – Forbidden Lines, Dhoom Madhoshi
- 2005 Elaan, Karam, Kaal, Viruddh, Water, Garam Masala, Shikhar
- 2006 Zinda, Taxi No. 9211, Kabhi Alvida Naa Kehna, Baabul, Kabul Express
- 2007 Salaam-e-Ishq, Hattrick, No Smoking, Dhan Dhana Dhan, Goal
- 2008 Dostana
- 2009 Luck by Chance, Little Zizou, New York
- 2010 Aashayein, Jhootha Hi Sahi, Sid
- 2011 7 Khoon Maaf Mere Brother Ki Dulhan, Force
- 2012 Housefull 2, Vicky Donor
- 2013 Race 2, I Me Aur Main, Shootout at Wadala, Madras Cafe
- 2014 Exclusion
- 2015 Welcome Back
- 2016 Wazir, Rocky Handsome, Dishoom, Force 2
- 2018 Parmanu: The Story of Pokhran, Satyameva Jayate
- 2019 Romeo Akbar Walter, Batla House, Pagalpanti