Rashi in English: हिन्दू संस्कृति में ज्योतिष एक प्राचीन विद्या है | यह काफी पुरानी विद्या मानी जाती है | इस विद्या में राशियों का काफी महत्व है |
इस लेख में हम जानेगें हिंदी राशियों के इंग्लिश नाम उनके चिन्ह सहित और इन् राशियों का प्राचीन इतिहास |
Rashi in English
हिन्दी राशियों के अंग्रेजी नाम उनके इंग्लिश उच्चारण सहित |
राशि | Zodiac |
1.मेष | Aries (एरीस) |
2.वृषभ | Taurus (टोरस) |
3.मिथुन | Gemini (जैमिनी) |
4.कर्क | Cancer (कैंसर) |
5.सिंह | Leo (लिओ) |
6.कन्या | Virgo (वर्गो) |
7.तुला | Libra (लिब्रा) |
8.वृश्चिक | Scorpio (स्कोर्पियो) |
9.धनु | Sagittarius (सजिटेरियस) |
10.मकर | Capricorn (कैप्रिकॉर्न) |
11.कुंभ | Aquarius (एक्वेरियस) |
12.मीन | Pisces (पाइसेज) |
राशि क्या होती है?
आकाश में हजारों चमकीले तारें होते है | रात के वक्त चमकीले तारों से भरा आसमान काफी मनमोहक दीखता है |
मनुष्य हजारों सालों से आकाश का निरक्षण करते आया है | उसने पाया की आसमान में कुछ तारें अन्य तारों के मुकाबले में ज्यादा चमकदार होते है |

इन चमकीले तारों को आपस में जोड़कर उसने इनकी कुछ आकृतियां बना ली | इन्ही आकृतियों को उसने अलग-अलग नाम दियें जिसे हम राशी या नक्षत्र कहते है |
हमारी पृथ्वी अपने अक्ष पर पूर्व से पश्चिम दिशा में घूमते हुए सूर्य की प्रदक्षिणा करती है | जिसकी वजह से हम सारें तारों और ग्रहों का पूर्व में उदय और पश्चिम में अस्त होते हुए देखते है |
पृथ्वी के घूमते रहने की वजह से सूर्य के उदय होने का स्थान कुछ दिनों के बाद हमेशा बदलते रहता है | इसलिए सूर्य हमें हमेशा कुछ दिनों के बाद अलग राशी (नक्षत्र) में दिखता है |
आसमान में दिखने वालें इन चमकीलें तारों को सबसे पहले मेसोपोटामिया (Mesopotamia) के बेबीलोन (Babylonian) वासियों ने हजारों साल पहले 12 राशियों (नक्षत्र) में विभाजित किया था |
पूरे विश्व में इन 12 राशियों को ही प्रमुख माना जाता है और इनका ही उपयोग होता है |
हिंदुस्तान में भी ज्योतिष विद्या में इन 12 राशियों को ही प्रमुख माना जाता है |
राशि के नाम और चिह्न
Zodiac Sign By Name In hindi
राशियों के नाम और चिन्हों का हजारों साल का इतिहास है |
मेसोपोटामिया (Mesopotamia) के बेबीलोन (Babylonian) वासियों ने हजारों साल पहले नक्षत्रों को 12 राशियों में चिन्ह सहित विभाजित किया था |
नक्षत्रों को उनके आकृती के अनुसार प्राणियों और वस्तुओंका आकार भी प्रदान किया गया था |
इन 12 राशियों के चिन्ह और उनके नाम कुछ इस प्रकार से है |
Rashi in English :
➡ Aries – मेष
मेष राशि का चिन्ह मेढा है |
मेष राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है |
इस राशि का शुभ रंग लाल होता है | लाल रंग को प्रेम, ऊर्जा, जोश, और प्रजनन का प्रतीक माना जाता है।
मेष राशि के व्यक्ती ने मूंगा (Red coral stone) रत्न धारण करना शुभ माना जाता है |
ऐसा माना जाता है मूंगा रत्न को धारण करने से कमजोर और आत्मविश्वास के कमी से ग्रस्त लोगों में हिम्मत और साहस का संचार होता है।
➡ Taurus – वृषभ
वृषभ राशि का चिन्ह बैल है |
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है |
इस राशि का शुभ रंग सफ़ेद और हरा होता है |
वृषभ राशि के व्यक्ती ने ओपल(Opal) रत्न को धारण करना शुभ माना जाता है | आर्थिक समृद्धि और भोग-विलास का सुख प्राप्त करने के लिए इस रत्न को धारण किया जाता है |
➡ Gemini – मिथुन
मिथुन राशि का चिन्ह जुड़वा है |
मिथुन राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है |
इस राशि का शुभ रंग पीला और नीला होता है |
मिथुन राशि के व्यक्ती के लिए पन्ना(Emerald) रत्न को धारण करना शुभ माना जाता है |
➡ Cancer – कर्क
कर्क राशि का चिन्ह कैकडा है |
कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा है |
इस राशि का शुभ रंग सफेद और पीला होता है |
कर्क राशि के व्यक्ती ने मोती (Pearl) को धारण करना शुभ माना जाता है |
➡ Leo – सिंह
सिंह राशि का चिन्ह शेर है |
सिंह राशि का स्वामी सूर्य है |
सिंह राशि का शुभ रंग पीला और आसमानी होता है |
सिंह राशि के व्यक्ती को माणिक्य (Ruby stone) पहनना चाहिए | इस को पहनने से उनको अपने पेशे में सफलता मिल सकती है |
➡ Virgo – कन्या
कन्या राशि का चिन्ह कुमारी कन्या है |
कन्या राशि का स्वामी बुध ग्रह होता है |
इस राशि का शुभ रंग नीला, सलेटी और हरा होता है |
कन्या राशि के व्यक्ती ने पन्ना (Emerald gem) रत्न धारण करना शुभ माना जाता है |
➡ Libra – तुला
तुला राशि का चिन्ह तराजू है |
तुला राशि का स्वामी शुक्र ग्रह होता है |
इस राशि का शुभ रंग सफ़ेद, गुलाबी और नीला होता है |
तुला राशि के व्यक्ती ने ओपल (Opal) रत्न को धारण करना शुभ माना जाता है |
➡ Scorpio – वृश्चिक
वृश्चिक राशि का चिन्ह बिच्छु है |
वृश्चिक राशि का स्वामी मंगल ग्रह होता है |
वृश्चिक राशि का शुभ रंग लाल, भूरा और सिन्दूरी होता है |
वृश्चिक राशि के व्यक्ती ने मूंगा (Red coral stone) रत्न को धारण करना शुभ माना जाता है |
➡ Sagittarius – धनु
धनु राशि का चिन्ह धनुष, धर्नुधारी है |
धनु राशि का स्वामी गुरु (बृहस्पति) ग्रह होता है |
इस राशि का शुभ रंग सुनहरा, पीला और नीला होता है |
धनु राशि के व्यक्ती ने पुखराज (Topaz) को धारण करना शुभ माना जाता है |
➡ Capricorn – मकर
मकर राशि का चिन्ह मगरमच्छ है |
मकर राशि का स्वामी शनि ग्रह होता है |
इस राशि का शुभ रंग काला और सलेटी होता है |
मकर राशि के व्यक्ती ने नीलम (Blue sapphire stone) रत्न को धारण करना शुभ माना जाता है |
➡ Aquarius – कुंभ राशि
कुंभ राशि का चिन्ह घड़ा, कलश है |
कुंभ राशि का स्वामी शनि ग्रह होता है |
इस राशि का शुभ रंग काला और बैंगनी होता है |
कुंभ राशि के व्यक्ती ने नीलम (Blue sapphire stone) रत्न को धारण करना शुभ माना जाता है |
➡ Pisces – मीन
मीन राशि का चिन्ह मछली है |
मीन राशि का स्वामी गुरु (बृहस्पति) होता है |
इस राशि का शुभ रंग पीला और हरा होता है |
मीन राशि के व्यक्ती ने पुखराज (Topaz) को धारण करना शुभ माना जाता है |
जन्म राशी कैसे तय होती है?
किसी भी स्त्री या पुरुष के जन्म के वक्त सूर्य जिस राशी में होता है उस राशि को उस व्यक्ती की जन्म राशी माना जाता है |
सूर्य का हर एक राशी में रहने का समय है | 12 राशियों में सूर्य भ्रमण करता है और उसका निश्चित कालावधी है |
हर एक राशी में सूर्य कितने समय के लिए रहता है इसकी जानकारी निचे दी गयी है जिससे आप अपनी जन्मराशी आसानीसे समझ सकते है |
ज्योतिष शास्त्र अनुसार सूर्य की आसमान में स्थिति –
1. मकर राशी : 22 दिसंबर -20 जनवरी
2. कुंभ राशी : 21 जनवरी -19 फरवरी
3. मीन राशी : 20 फरवरी -20 मार्च
4. मेष राशी : 21 मार्च -19 अप्रैल
5. वृषभ राशी : 20 अप्रैल -20 मई
6. मिथुन राशी : 21 मई से 21 जून
7. कर्क राशी : 22 जून -23 जुलाई
8. सिंह राशी : 24 जुलाई -23 अगस्त
9. कन्या राशी : 24 अगस्त -22 सितंबर
10. तुला राशी : 23 सितंबर -22 अक्टूबर
11. वृश्चिक राशी : 23 अक्टूबर -22 नवंबर
12. धनु राशी : 23 नवंबर -20 दिसंबर
Chart of Zodiac Sign:
